Mon. May 11th, 2026

मयंक को निबंध में प्रथम पुरस्कार

अल्मोड़ा। दौलाघट इंटर कॉलेज में वनाग्नि सुरक्षा विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। मयंक जोशी को प्रथम, निशा घड़ियाल को दूसरा और अंशिका रावत को तीसरा स्थान मिला। वन दरोगा हरेंद्र सिंह सतवाल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। हंस फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य चंदन पोखरिया ने छात्र-छात्राओं को वन संरक्षण और संवर्धन की शपथ दिलाई। अनीता आर्या, राजेंद्र परिहार, फाउंडेशन के ब्लॉक समन्वयक चंद्रेश पंत निर्णायक रहे। वहां पर रजनीश रावत, दीपक ओली, शंकर कुमार, हरेंद्र सिंह सतवाल, आनंद सिंह परिहार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed