Wed. Aug 19th, 2026

उत्तराखंड में माइनस में पहुंचा तापमान, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान; जानिए मौसम का हाल

देहरादून। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को धता बताते हुए उत्तराखंड में मौसम का अजीबो-गरीब रंग दिखा रहा है। कभी बादलों के बीच वर्षा की उम्मीद जग रही है तो कभी चटख धूप खिलने से पारे में इजाफा। दून में रविवार को आंशिक बादल मंडराते रहे, लेकिन सोमवार को आसमान साफ हो गया। मौसम विभाग की ओर से आज आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। सोमवार को धूप निकलने से कड़ाके की ठंड से राहत है। हालांकि, अब अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान है। दून में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही सुबह हल्का कुहासा रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed