Sun. Aug 16th, 2026

थाईलैंड मास्टर्स के पुरुष एकल में बड़ा उलटफेर, श्रीकांत को हराकर मंजूनाथ क्वार्टर फाइनल में

छठी वरीयता की त्रिशा जौली और गायत्री गोपीचंद ने थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। हालांकि पूर्व नंबर एक भारत के किदांबी श्रीकांत को अपने से कम रैंकिंग के हमवतन मिथुन मंजूनाथ ने उलटफेर में बाहर कर दिया। इसके अलावा महिला एकल में अश्मिता चालिहा अंतिम-8 के दौर में प्रवेश कर लिया। त्रिशा जौली और गायत्री गोपीचंद ने तनीषा क्रेस्टो और अश्विनी पोनप्पा को 21-15, 24-22 से पराजित किया। राष्ट्रीय चैंपियन और दनिया में 63वें नंबर के मिथुन मंजूनाथ ने श्रीकांत को 54 मिनट में 21-9, 13-21, 21-17 से हराया। महिला वर्ग में अश्मिता ने ताइवान की यू पो पाई को 21-12, 15-21, 21-17 से हराया। मालविका बनसोड को हालांकि स्थानीय बुसानन के हाथों 22-24, 7-21 से हार मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed