Mon. May 11th, 2026

मौसम बदलते ही निगम ने रैन बसेरों में बढ़ाए इंतजाम, अलाव जलाने के स्थानों को बढ़ाने के भी निर्देश

देहरादून। मौसम के करवट बदलने और वर्षा-बर्फबारी से ठंड बढ़ते ही नगर निगम ने रैन बसेरों में इंतजाम बढ़ा दिए हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने रैन बसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचीं और ठंड से बचने के समुचित उपाय करने के निर्देश दिए।

गुरुवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शहर के विभिन्न रैन बसेरों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में बिजली व पानी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। साथ ही यहां संचालन के लिए कर्मचारी तैनात किए जाएं। कंबल, बिस्तर, तकिया आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने को भी कहा गया है।

इसके अलावा अलाव की भी पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। शौचालय-स्नानागार को नियमित रूप से स्वच्छ रखा जाए। ठंड बढ़ने के साथ ही शहर में अलाव जलाने के स्थानों को बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। वर्तमान में शहर में करीब 44 स्थानों में अलाव जलाए जा रहे हैं। पिछले एक वर्ष में 4,034 व्यक्तियों ने रैन बसेरों में शरण ली। अब तक चूना भट्ठा रैन बसेरे में 926, टांसपोर्ट नगर रैन बसेरे में 1575 और लालपुल रैन बसेरे में 2,275 व्यक्तियों ने आश्रय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed