Sun. Jul 12th, 2026

2024: पारिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखने के‍ लिए CM सुक्खूकी पहल, रिवालसर-खजियार झील भी वेटलैंड में शामिल

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वेटलैंड्स पारिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वर्तमान में प्रदेश में पौंग बांध, रेणुका और चंद्रताल झील अंतरराष्ट्रीय महत्व के रामसर वेटलैंड स्थलों में शामिल हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा रिवालसर और खजियार झील को राष्ट्रीय महत्व के वेटलैंड के रूप में शामिल किया गया है।

विश्व वेटलैंड दिवस पर दो फरवरी को प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। हिमाचल प्रदेश वेटलैंड्स अथारिटी यानी हिमकोस्ट पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तहत गोविंद सागर झील, पौंग बांध और रेणुका में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। राज्यस्तरीय समारोह मंडी जिले के रिवालसर वेटलैंड में होगा। इसमें 500 छात्र व गैर सरकारी संगठन भाग लेंगे।

पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सदस्य सचिव डीसी राणा ने बताया कि राज्य वेटलैंड प्राधिकरण ने वेटलैंड बचाओ अभियान के तहत 27,458 स्वयंसेवकों की भागीदारी के साथ ईको क्लब के माध्यम से 279 कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

ये कार्यक्रम होंगे आयोजित

वेटलैंड्स दिवस समारोह वन, शिक्षा, पर्यटन, मत्स्य पालन विभाग के सहयोग से चार स्थानों पर आयोजन किया जा रहा है। सप्ताह भर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान, स्थानीय समुदाय, छात्र, शिक्षक, आसपास के स्कूलों, पंचायतों के एनजीओ शामिल होंगे। इसके अलावा स्वच्छता कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिताएं, वार्ताएं और व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *