Sun. Jul 12th, 2026

नौ फरवरी को होगा सीएसडी कैंटीन का शुभारंभ

बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। भारतीय सेना नौ फरवरी को बेड़ीनाग के राईआगर कस्बे में सीएसडी कैंटीन का शुभारंभ करेगी। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर एलएस डांगी ने बताया कि कैंटीन का शुभारंभ आर्मी के अधिकारियों की ओर से किया जाएगा। कैंटीन का लाभ पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को मिलेगा। पिछले एक दशक से लगातार पूर्व सैनिक संगठन यहां कैंटीन खोलने की मांग कर रहे थे। कैंटीन खुलने से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *