Mon. Jun 15th, 2026

ऊधम सिंह नगर दुग्ध संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनीं प्रभा

खटीमा। ऊधम सिंह नगर दुग्ध संघ के अध्यक्ष पद पर प्रभा रावत का चुनाव हुआ है। मंगलवार को उन्हें इस पद पर सभी नौ निदेशकों ने निर्विरोध रूप से चुना। प्रभा रावत ऊधम सिंह नगर दुग्ध संघ की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला हैं। खटीमा स्थित दुग्ध संघ कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया के साथ चुनाव होना था लेकिन अध्यक्ष पद पर एकमात्र प्रत्याशी के रूप में प्रभा रावत का नाम सामने आने के बाद आखिर सभी निदेशकों ने एकमत होकर उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया। निर्वाचन अधिकारी डॉ. एबी पांडेय ने विजेता के नाम की घोषणा की। इसके बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।प्रभा भाजपा से जुड़ी हुई हैं। इससे पूर्व दुग्ध में निदेशक पद पर भी रह चुकी हैं। अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने के बाद प्रभा ने कहा कि दुग्ध संघ को आगे ले जाने और दुग्ध उत्पादकों के हित में कार्य करेंगी। वहां पर ऊधम सिंह नगर सहकारी बैंक संघ के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र रावत, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, गोविंद राणा, अमित पांडेय, भास्कर संभल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *