Sun. Aug 16th, 2026

मोटरमार्गों पर वाहनों की आवाजाही शुरू

बर्फबारी के चलते बंद हुए तीन मोटरमार्गों को बुधवार की दोपहर बाद वाहनों के लिए खोल दिया गया। इसके बाद इन मार्गों से जुड़े आधा दर्जन गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। बीते रविवार को हुई बर्फबारी के चलते लोखंडी-लोहारी, सैंज-कुनैन और लेवरा ग्रामीण मोटरमार्ग बंद हो गया था। तीनों मार्ग पर एक फिट से अधिक बर्फ जमी हुई थी। इस कारण इन मार्गों से जुड़े गांवों का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय चकराता से कटा हुआ था। ग्रामीण गांव में ही कैद होकर रह गए थे। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए चकराता बाजार नहीं पहुंच पा रहे थे। ग्रामीण रोहन राणा, महिपाल सिंह, नारायण सिंह, रमेश सिंह ने आरोप लगाया कि बर्फबारी से पूर्व लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी तैनात नहीं की। इस कारण समय पर मार्ग नहीं खुल सके। लोनिवि खंड चकराता के सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर से बताया कि तीनों मोटरमार्ग त्यूणी-चकराता-मसूरी-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ते हैं। पहले राजमार्ग विभाग ने हाईवे से बर्फबारी हटाई। इसके बाद संपर्क मोटरमार्गों को खोलने का कार्य शुरू हो सका। बताया कि तीनों मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल करा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed