Sun. Aug 16th, 2026

26 रोडवेज मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र मिले

टनकपुर (चंपावत)। परिवहन निगम के टनकपुर डिपो के मंडलीय प्रबंधक पवन मेहरा ने बृहस्पतिवार को 26 रोडवेज के मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र दिए। उन्होंने बताया कि अभी करीब 20 आश्रितों को और नियुक्ति पत्र दिया जाना है। मृतक आश्रित संगठन ने नियुक्ति पत्र मिलने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। बता दें कि लंबे समय से संगठन मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने की मांग उठा रहा था। मंडलीय प्रबंधक मेहरा ने बताया कि निगम मुख्यालय से स्वीकृति के बाद नियुक्ति पत्र देने का कार्य जारी है। इधर, मृतक आश्रित संगठन के संरक्षक गंगा गिरी गोस्वामी ने बताया कि सचिन आर्या, संदीप सिंह, गौरव शर्मा, अंजू पाल, राजेंद्र सिंह, राहुल यादव, मोहित, शशांक त्रिपाठी, रोहित चंद, शुभम कापड़ी, नामांशु, राजेंद्र सिंह आदि को नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed