Mon. May 11th, 2026

बीडीओ की मानक संवेदीकरण कार्यशाला हुई

सीकर| जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को जिले के सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारियों का मानक संवेदीकरण का दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। भारतीय मानक ब्यूरों के रिसोर्स पर्सन विजेंद्र प्रकाश हलचल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार गढवाल, भारतीय मानक ब्यूरों के स्टैंडर्ड प्रमोशन परामर्शक आशुतोष माथुर की मौजूदगी में हुआ। मुख्य कार्यकारी अधिकारी गढ़वाल ने सरपंच एवं सचिव को निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। भारतीय मानक ब्यूरो के स्टैंडर्ड प्रमोशन परामर्शक माथुर ने मानक ब्यूरो की गतिविधियों के संबंध में पीपीटी के माध्यम से से अवगत कराया। प्रकाश हलचल ने भारतीय मानक ब्यूरों द्वारा ग्राम पंचायत के संवेदीकरण के लिए पंचायत को भेजी गई मानक निर्देशिका की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed