Tue. Nov 24th, 2026

गांधी मैदान में केंद्रीय मंत्री गडकरी की जनसभा प्रस्तावित, तैयारी शुरू

टनकपुर (चंपावत)। नगर के गांधी मैदान में 13 फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर भाजपाई उत्साहित हैं। भाजपाइयों ने प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया। इधर संबंधित विभाग की ओर से रविवार को दिनभर कर्मचरी पंडाल तैयार करने में लगे रहे। प्रदेश को कई नई सौगात मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है। पालिका सभागार में भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर की अध्यक्षता व महामंत्री शशांक गोयल के संचालन में बैठक हुई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप चंद्र पाठक ने बताया कि 13 फरवरी को केंद्रीय मंत्री गडकरी की गांधी मैदान में जनसभा का प्रस्तावित कार्यक्रम है। तय किया गया कि जनसभा में अधिक से अधिक कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। बैठक में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्षवर्धन सिंह रावत, हरीश हैसियत, नारायण सिंह महर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अमजद हुसैन, सविता बिष्ट, पूजा टम्टा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed