Sat. Aug 15th, 2026

उत्तरकाशी के तीन शिक्षकों को मिली मानद उपाधि

उत्तरकाशी। जनपद के तीन विज्ञान शिक्षकों को मथुरा में वसंत पंचमी पर डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। उपाधि पाने वाले शिक्षकों में राजेश जोशी, संजीव डोभाल और ओम प्रकाश बधानी शामिल हैं। राजकीय विद्यालयों में कार्यरत तीन शिक्षकों को उनके विभिन्न क्षेत्रों में नवोन्मेषी व उल्लेखनीय कार्यों के लिए कोलंबिया पेसिफिक वर्चुअल यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा। इनमें राजेश जोशी को उनके विशिष्ट व निरंतर विज्ञान के लोकव्यापीकरण, विज्ञान साहित्य लेखन, नाट्यशैली द्वारा छात्रों में अभिनव वैज्ञानिक चेतना का विकास तथा समाजोपयोगी व रचनात्मक कार्यों के लिए मानद उपाधि प्रदान की गई। वहीं डुंडा ब्लाॅक में कार्यरत विज्ञान शिक्षक संजीव डोभाल को छात्रों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान गतिविधियों में प्रतिभाग करवाने के लिए एवं विज्ञान शिक्षक व लोक गायक ओमप्रकाश बधानी को लोक संस्कृति व लोक भाषा के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए अद्वितीय कार्य करने के लिए नवाजा गया। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed