Sun. Jul 12th, 2026

एसडीएम ने निजी अस्पताल मारा छापा, खामियां मिलने पर किया सील

जसपुर। एसडीएम ने पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शुक्रवार को यूनियन बैंक के पास एक प्राइवेट हॉस्पिटल में छापा मारा। इस दौरान कोई भी अभिलेख नहीं दिखाने पर प्राइवेट हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया। इसके साथ ही हॉस्पिटल में मिले तीन युवकों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है जबकि युवती को घर भेज दिया गया। एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि फर्जी हॉस्पिटल चलाने की शिकायत मिली थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल पर जब छापा मारा गया तो वहां एक भवन के बाहर श्री हॉस्पिटल का बोर्ड लगा हुआ था। हॉस्पिटल के अंदर कंबल, दवाई, डॉक्टरों की नेम प्लेट आदि मिलीं। जिससे प्रतीत हुआ कि हॉस्पिटल के नाम का दुरुपयोग किया जा रहा था। प्राइवेट हॉस्पिटल रजिस्ट्रेशन नहीं था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हितेश शर्मा ने बताया कि उपस्थित डॉक्टर हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन अथवा अन्य कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। जिस पर हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल में मिली युवकी को उसके घर भेज दिया गया जबकि तीनों युवकों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *