Sun. Jul 12th, 2026

मनोज और कोमल ने लगाई सबसे तेज दौड़

अल्मोड़ा। शीतलाखेत महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मनोज, और बालिका वर्ग में कोमल ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में अमित और बालिका वर्ग में दिव्या को पहला स्थान मिला। बालक वर्ग की लंबी कूद में अमित और बालिका वर्ग में भावना ने पहला स्थान पाकर बाजी मारी। बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में समीर, बालिका वर्ग में दिव्या पहले स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में अमित, बालिका वर्ग में दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि एसबीआई के शाखा प्रबंधक योगेश पंचपाल ने कहा कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व होता है। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यहां प्राचार्य प्रो. ललन प्रसाद वर्मा, दान राम आर्या, मुकेश रौतेला, गणेश पाठक, डॉ. मंजरी जोशी, डॉ. प्रकाश चंद्र, डॉ. दीपिका आर्या आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *