Tue. Nov 24th, 2026

विधायक गैरोला ने सदन में उठाया सड़कों का मुद्दा

क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने सदन में सड़कों और हिम तेदुओं के संरक्षण का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि सोडा सरोली में क्षतिग्रस्त आंतरिक मार्ग के निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री ने 2021 में घोषणा की थी, लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जवाब देते हुए कहा कि आंतरिक मार्गों का पीसी और इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का विस्तृत आगणन शासन में विचाराधीन है। महाराज ने कहा कि कालूवाला, बड़ोवाला आंतरिक मोटर मार्ग पर पैच वर्क कार्य पूरा कर दिया है। जबकि गांव के अन्य मार्ग विभाग के अधीन नहीं हैं। विधायक ने प्रदेश में हिम तेंदुओं के संरक्षण के प्रयास के बारे में भी जानकारी मांगी। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हिम तेंदुओं के लिए उत्तरकाशी वन प्रभाग के अंतर्गत सुरक्षित हिमालय परियोजना का संचालन किया जा रहा है। तेंदुओं के वासस्थल में सुधारणा, जल संरक्षण, ग्रामीणों के लिए आजीविका संरक्षण किए जा रहे हैं। अवैध शिकार रोकने के लिए जैव विविधता समितियों का गठन किया जा रहा है। तेंदुआ संरक्षण केंद्र के अंतर्गत फॉरेस्ट डिपार्टमेंट फैसिलिटी निर्माण कार्य को 123.06 लाख की स्वीकृति और मुख्य भवन व कैफे के निर्माण को 487.18 लाख की स्वीकृति दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed