Tue. Sep 22nd, 2026

MP में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की एंट्री:राजस्थान के धौलपुर से मुरैना पहुंचे; ग्वालियर में करेंगे रात्रि विश्राम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्यप्रदेश में एंट्री हो गई है। वे राजस्थान के धौलपुर से मुरैना जिले की सीमा में पहुंचे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी गाड़ी में मौजूद है।

राहुल यहां जनसभा करेंगे। रात 8 बजे यात्रा बानमोर (मुरैना) से होते हुए ग्वालियर के पुरानी छावनी निरावली पॉइंट से शहर में एंट्री करेगी।

उनकी ये यात्रा प्रदेश में 5 दिन रहेगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर-चंबल से राहुल की यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed