Sun. Sep 6th, 2026

बनबसा महाविद्यालय में उद्यमिता कौशल विकास प्रशिक्षण आज से

बनबसा (चंपावत)। बनबसा स्थित राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार से उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। देवभूमि उद्यमिता योजना देहरादून की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में चयनित 45 प्रतिभागी प्रशिक्षण ले सकेंगे। महाविद्यालय प्राचार्या डाॅ. आभा शर्मा ने बताया कि 12 दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को उद्यमिता कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण दिए जाएंगे। प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रतिभागी स्वयं का रोजगार खोल आजीविका चला सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से तीन बजे तक दिया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण संपन्न होने पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाऐंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed