Thu. Nov 26th, 2026

टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस नौ से चलेगी

टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर से राजधानी देहरादून के लिए नौ मार्च से साप्ताहिक नई एक्सप्रेस गाड़ी चलेगी। रेलवे की ओर से नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इससे मां पूर्णागिरि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से मंगलवार को अधिसूचना जारी हो गई है। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को टनकपुर से रवाना होगी। 15020 साप्ताहिक ट्रेन का संचालन प्रत्येक शनिवार को टनकपुर से शाम 19:40 बजे किया जाएगा। शाम19:52 बजे बनबसा, रात 20:12 बजे खटीमा पहुंचेगी। 20.50 बजे पीलीभीत जंक्शन पहुंचकर ट्रेन रात 21:28 बजे भोजीपुरा जाएगी। 22:13 बजे बरेली सिटी, 22:33 बजे बरेली जंक्शन जाएगी। चंदौसी, मुरादाबाद, नजीबाबाद, हरिद्वार होते हुए सुबह 7:35 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में 15019 साप्ताहिक ट्रेन रविवार को 15:15 बजे देहरादून से चलकर चलेगी।। तड़के चार बजे टनकपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से बरेली से देहरादून जाने वाले यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed