Tue. Sep 22nd, 2026

तीन दशक बाद झीलवाला मार्ग का निर्माण शुरू

रानीपोखरी क्षेत्रवासियों की करीब तीन दशक पुरानी झीलवाला मार्ग निर्माण की मांग पूरी हो गई है। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने 419.46 लाख की लागत से बनने वाले 1.40 किलोमीटर लंबे मार्ग का शिलान्यास किया। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अनुभव नौटियाल और अपर सहायक अभियंता आशीष बिष्ट ने कहा कि दशकों पहले यह बैलगाड़ी और किसानों के लिए पैदल मार्ग था। जिसके किनारे से होकर नहर बहती थी। अब इस नहर मार्ग को वर्तमान यातायात दबाव के हिसाब से चौड़ा किया जा रहा है। जिसमें 600 मीटर तक नहर भूमिगत होगी। 800 मीटर तक नहर खुली रहेगी। जिसे छह माह में पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय भट्ट, राजेश भट्ट, सुभाष रावत, ऊषा मंद्रवाल, प्रधान सरिता देवी, अनिल कुमार, महेंद्र भट्ट, शांति भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed