Sun. Sep 6th, 2026

1752 विद्यार्थियों ने दी राजनीति विज्ञान की परीक्षा

बागेश्वर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं जारी है। मंगलवार को 47 परीक्षा केंद्रों में इंटरमीडिएड के राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराई गई। राजनीति विज्ञान की परीक्षा के लिए 1792 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 1752 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भागीदारी की, 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सीईओ गजेंद्र सिंह सौन ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही हैं। तीनों खंडों और जिले की गठित सचल दल टीम नियमित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed