Sun. Jun 14th, 2026

महिला समूहों की रस्साकशी प्रतियोगिता में दुर्गा वाहिनी जीती

पुरोला। बुरांश संस्था की ओर से कमल नदी के तट पर स्थित खेल मैदान में रामा व कमल सिरांई क्षेत्र के महिला समूहों के साथ रस्साकशी, 100 मीटर व कुर्सी दौड़ और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में दुर्गा वाहिनी ने पहला और लक्ष्मी वाहिनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में पुरोला विकासखंड के करीब 36 महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ में पुजेली की तन्नु प्रथम, पोरा गांव निर्मला व कुमठा गांव की जयवीरी क्रमश: द्वितीय व तृतीय रही। बुरांश परियोजना प्रबंधक भागीरथी शर्मा एवं प्रकाश कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर भागीरथी शर्मा, प्रकाश कुमार, सुमित्रा चौहान, मीना सेमवाल, अंबिका, समकल्ली, सुनीता, पवनलता, गायत्री देवी, लीलावती, सविता देवी, मीना देवी, सुमन, दुर्गा देवी, निर्मला देवी, जयबीरी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *