Fri. Jul 17th, 2026

आज देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे सीएम

टनकपुर (चंपावत)। शनिवार से देहरादून के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाम 7:40 बजे रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे। यह ट्रेन टनकपुर से प्रत्येक शनिवार को और देहरादून से प्रत्येक रविवार को रेल चलेगी। इससे राजधानी में काम के लिए जाने-वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी में 6 कोच लगाए जाएंगे। इनमें साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के पांच, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का भी एक कोच शामिल है।

टनकपुर से चली ट्रेन की टाइम टेबल
बनबसा 19:52 बजे, खटीमा 20:12 बजे, पीलीभीत 20:50 बजे, भोजीपुरा 21:30 बजे, बरेली सिटी 22:15 बजे, बरेली जं. 22:38 बजे, चन्दौसी से 00:20 बजे, मुरादाबाद 01:43 बजे, नजीबाबाद 03:05 बजे, लक्सर 04:07 बजे, हरिद्वार 04:52 बजे। देहरादून 07:35 बजे पहुंचेगी।

देहरादून से चली ट्रेन का टाइम टेबल
देहरादून से 15:15 बजे प्रस्थान करेगी। हरिद्वार से 16:55 बजे, लक्सर से 17:33 बजे, नजीबाबाद से 18:08 बजे, मुरादाबाद से 20:05 बजे, चन्दौसी से 21:25 बजे, बरेली जं. से 01:00 बजे, बरेली सिटी से 01:15 बजे, भोजीपुरा से 01:47 बजे, पीलीभीत से 02:35 बजे, खटीमा से 03:13 बजे, बनबसा से 03:36 बजे छूटकर टनकपुर 04:00 बजे पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed