Fri. Nov 27th, 2026

चंपावत में 23.45 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण

चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 23.45 करोड़ की लागत से मां बाराही धाम देवीधुरा में मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना के तहत विकास कार्यों का शिलान्यास और लोहाघाट स्टेडियम का लोकार्पण किया। सीएम ने देहराूदन से वर्चुअली चंपावत जिले की दो विकास योजनाओं के सहित प्रदेश में 8275.51 करोड़ की लागत से 17 विभागों की 122 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है उनके शिलापट लगाकर शीघ्र कार्य करें। सीडीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि सीएम ने वर्चुअली चंपावत जिले के मंदिर माला मिशन के तहत मां बाराही धाम देवीधुरा में 12.53 करोड़ की लागत से शिलान्यास और लोहाघाट स्टेडियम में 10.92 करोड़ की लागत से निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया है। इस दौरान जिला सभागार में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, बाराकोट विनीता फर्त्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, मोहित पाठक, कैलाश अधिकारी, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed