Fri. Jun 12th, 2026

पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने वाहनों की तलाशी ली

अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल की संयुक्त टीम ने  लोधिया बैरियर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली। अल्मोड़ा के कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा के नेतृत्व में पुलिस टीम और एसएसबी जवानों ने लोधिया बैरियर के पास चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने विभिन्न स्थानों से आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली। इधर, एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के साथ मिलकर आपराधिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *