Sun. Jun 14th, 2026

आचार संहिता लगते ही प्रचार सामग्री पर चला डंडा, बैनर, पोस्टर हटाए

बागेश्वर/कपकोट/कांडा/कौसानी। चुनाव आचार संहिता लगते ही जिला निर्वाचन कार्यालय के आदेश पर सरकार, राजनीतिक दलों, नेताओं की प्रचार सामग्री हटाने का काम शुरू हो गया है। रविवार को सुबह से ही जिला मुख्यालय, कपकोट, कांडा के साथ ही कौसानी क्षेत्र में निकाय प्रशासन और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने सार्वजनिक संपत्ति से निर्माण सामग्री हटाने का काम शुरू कर दिया था। दोपहर बाद तक निर्माण सामग्री हटाने का काम जारी रहा। पालिका के ईओ हयात सिंह परिहार ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देश पर निर्माण सामग्री हटाई जा रही है। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *