Sat. Nov 21st, 2026

हल्द्वानी क्लब ने जीता वॉलीबाॅल प्रतियोगिता उद्घाटन मैच

ग्राम जवाहर नगर में दो दिनी ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला हल्द्वानी क्लब ने जीता। शनिवार को शिव मंदिर प्रांगण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित मुख्य अतिथि पूरन लाल वर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। हल्द्वानी क्लब ने दो सीधे सेटों में गौलापार की टीम को 15-11, 15-7 से हराया। रुद्रपुर ने सूर्यनगर को 15-12, 15-13, हल्द्वानी क्लब ने आदर्श क्लब से पहला सेट 18-21 से हारने के बाद दूसरा सेट में वापसी करते हुए 21-15 और तीसरा सेट में 15-5 से जीत दर्ज की। देवभूमि स्पोर्ट्स क्लब कानिया रामनगर ने आर्मी क्लब शांतिपुरी को 15-9, 15-4 और मुजफ्फरनगर को 15-10, 15-12 से शिकस्त दी। हरियाणा ने मोर्निंग क्लब हल्द्वानी को 16-14,14-16, 15-11 से हराया। यूपीसीएल ने रुद्रपुर को 15-6, 15-11 और हल्द्वानी ने डोगरा रेजीमेंट को लगातार दो सेटों में 15-10, 15-6 से हराया।

मैचों के रेफरी भुवन जोशी, मनोज वर्मा रहे जबकि आंखों देखा हाल लकी चुफाल ने सुनाया। प्रतियोगिता में 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहां विशेष अतिथि समाजसेवी नेहा ठाकुर, ग्राम प्रधान दीपा कांडपाल, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष रेवाधार भट्ट, दीवान सिंह बिष्ट, मोहित गोस्वामी, कविता तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *