Thu. Nov 26th, 2026

IPL से बाहर हो सकते हैं दिलशान मदुशंका:बांग्लादेश टूर छोड़कर श्रीलंका लौटे, पहले वनडे में चोटिल हुए थे

श्रीलंकाई क्रिकेटर दिलशान मदुशंका IPL के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। वह चोट की वजह से बांग्लादेश के टूर से भी बाहर हो गए हैं। वह पहले ही सोमवार को चट्‌टोग्राम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे वनडे से बाहर थे। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को बयान जारी कर बताया है कि मुदशंका को बायें हैम स्ट्रिंग में चोट लगी है। वह रिकवरी के लिए बांग्लादेश से श्रीलंका लौटेंगे। एमआरआई में उनकी चोट की पुष्टि हुई है। उन्हें बीच दौरे से ही लौटना पड़ा है। श्रीलंका में हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में मेडिकल टीम की ओर से उनका मूल्यांकन किया जाएगा। मदुशंका बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में चोटिल हो गए थे। उन्हें दो विकेट मिला था। वह चोट लगने की वजह से 6.4 ओवर ही गेंद फेंक सके थे।

4.6 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने IPL मिनी ऑक्शन में खरीदा था
पिछले साल दिसंबर में IPL के हुए मिनी ऑक्शन में मदुशंका को मुंबई इंडियंस ने 4.6 करोड़ में खरीदा था। मदुशंका ने बांग्लादेश के खिलाफ दो वनडे मैचों में 2-2 विकेट लिए थे। वहीं अब तक खेले 23 वनडे मैचों में 41 विकेट ले चुके हैं। जबकि 14 टी-20 में 14 विकेट लिए हैं। उन्होंने पिछले साल जुलाई में कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था, लेकिन गेंदबाजी की एक पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था।

जेराल्ड कोएत्जी के भी IPL खेलने पर संशय
साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी जेराल्ड कोएत्जी के भी IPL के शुरुआती मैचों में खेलने पर संशय है। वह मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़ गए हैं। उनकी कमर में चोट है। वह मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम की निरानी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed