Thu. Nov 26th, 2026

आज से चार जून तक केंद्रों में नहीं बनेंगे आधार कार्ड

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से अब आधार कैंपों में आधार कार्ड बनवाने और इससे जुड़े कार्य में 20 मार्च से चार जून तक के लिए ब्रेक लग गया है। मंगलवार को आधार कैंप चार जून तक बंद होने की सूचना के बाद रानीपोखरी पंचायत घर में आधार कार्ड से जुड़े कार्य करवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। रानीपोखरी पंचायत घर सहित कई दूसरे आधार कैंपों में आधार कार्ड बनाने के साथ इससे जुड़े कार्य किए जाते हैं। 20 मार्च से चार जून तक आधार से जुड़े कार्य बंद किए जाने की सूचना मिलते ही मंगलवार को सेंटरों पर भीड़ उमड़ी। रानीपोखरी में आधार कैंप बंद होने की सूचना पर सोमवार और मंगलवार को 136 लोगों के आधार कार्ड बनाए या उससे जुड़े कार्य किए गए। मंगलवार को कई दिव्यांगों ने भी पंचायत घर में कैंप में जाकर कार्य करवाया।ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने कहा कि रानीपोखरी पंचायत घर में पिछले चार सालों से आधार कार्ड का कार्य कराया जा रहा है। लेकिन उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चार जून तक के लिए आधार कैंप को बंद किया गया है। जिस कारण पिछले दो दिन आधार कार्ड कार्यों के लिए पंचायत घर में काफी भीड़ उमड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed