Thu. Nov 26th, 2026

टेनिस में दून की दीया और श्रीलंका की दिनारा का चला जादू

देहरादून। उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित आईटीएफ वर्ल्ड जूनियर्स टेनिस टूर्नामेंट में मंगलवार को दून की दीया रमेश और श्रीलंका की दिनारा डी सिल्वा का जादू चला। दोनों खिलाड़ियों ने खेल में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन डी सिल्वा जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने में सफल रहीं।डालनवाला स्थित एक निजी टेनिस एकेडमी में चल रही प्रतियोगिता में भारत समेत 11 अन्य देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। दीया ने 07-05, 06-01 को सीधे सेटों में जीत दर्ज की। श्रीलंका की दिनारा ने भारत की दीया रमेश को 06-00, 06-04 के अंतर, कजाकिस्तान की आदिया ओमारबेक ने अमेरिका की प्रियंका राणा को 06-01, 06-02 के स्कोर से हराया। इसके अलावा जापान की हयू वावानिशी, रियोको अमेकुनी, रूस की विवरोरिया सेडेनकोवा, पोलिना ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed