Thu. Nov 26th, 2026

लोकसभा चुनाव 2024: रुद्रपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी नामांकन प्रक्रिया, तैयारी पूरी

लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया को लेकर रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में तैयारियां पूरी हो चुकी है। कलक्ट्रेट के जिलाधिकारी न्यायालय परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह नामांकन प्रक्रिया के लिए तैयार है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन होंगे। प्रत्याशी पुलिस कार्यालय से डीएम ऑफिस तक बेरिकेडे के बीच होकर नामांकन करने जायेगें। बता दें कि, नामांकन कक्ष से लेकर कलक्ट्रेट परिसर में एसएसपी कार्यालय गेट तक बेरिकेडिंग की गई है। नामांकन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed