Thu. Jul 16th, 2026

बच्चों को सिखाए गोल्फ खेलने के गुर

पिथौरागढ़। उत्तराखंड गोल्फ फेडरेशन और पंचशूल ब्रिगेड की ओर से 18 से 24 मार्च तक आर्मी पर्यावरण पार्क एंड ट्रेनिंग एरिया पिथौरागढ़ में यूजीएफ के गोल्फ सचिव डॉ. हरीश कुमार और ब्रिगेडियर एसपीएस चौहान की ओर से संयुक्त रूप से बच्चों के लिए गोल्फ कोचिंग कैंप का आयोजन किया गया। सचिव डॉ. कुमार ने बताया कि कैंप का उद्देश्य युवा गोल्फर्स को उनके खेल कौशल में निपुणता प्राप्त करने में मदद करना था। कैंप में शामिल बच्चों ने बताया कि उन्हें गोल्फ खेलने के नए तरीकों का ज्ञान प्राप्त हुआ। इससे उन्हें अपने खेल में सुधार करने में काफी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *