Tue. Nov 24th, 2026

रोडवेज को दो दिन की होली में 20 लाख की चपत

चंपावत। होली पर्व पर रोडवेज परिवहन निगम को दो दिन में 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। बसों का संचालन नहीं होने से निगम को राजस्व हानि हुई है। रोडवेज को होली पर्व से पूर्व शनिवार और रविवार को अतिरिक्त बसों के संचालन 10 लाख की अतिरिक्त आय हुई थी। मैदानी क्षेत्र में 25 और पहाड़ी क्षेत्र में 26 मार्च की होली से निगम को अधिक नुकसान हुआ। टनकपुर रोडवेज डिपो ने 23 और 24 मार्च को 62 बसों का संचालन किया। अन्य दिनों में डिपो 55 बसों का संचालन करता है। लोहाघाट डिपो ने चार अतिरिक्त बसों का संचालन किया। डिपो नियमित रूप से 15 बसों का संचालन करता है। पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो ने 16 के बजाय 20 बसों का संचालन किया था। एजीएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि दो दिन बसों के संचालन से 10 लाख का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ लेकिन दो दिन की होली के कारण 20 लाख का नुकसान हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed