Wed. Nov 25th, 2026

ओम भंडारी ने सब जूनियर बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक

टनकपुर (चंपावत)। हरियाणा के रोहतक में 30 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित खेलो इंडिया आरआईसी कंबाइंड चैंपियनशिप सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में टनकपुर हॉस्टल के बॉक्सर ओम भंडारी ने स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। बॉक्सिंग कोच ललित मोहन कुंवर ने बताया कि छात्रावास के बॉक्सर भंडारी ने 64 भार वर्ग में राष्ट्रीय सब जूनियर बालक प्रतियोगिता के फाइनल में हरियाणा के प्रतिद्वंदी को पराजित किया। इससे पहले 19 मार्च से 25 मार्च तक यूपी के नोएडा में आयोजित सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी ओम भंडारी ने स्वर्ण पदक जीता था। पदक जीतने ने जिला कीड़ा अधिकारी भुवन चंद्र पन्त, उप कीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, फुटबाल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षक रेखा पांडे, सेवानिवृत्ति उप कीड़ाअधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, नवीन चौहान, आनंद सिंह मेहरा, विकास राय आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed