Sun. Jun 14th, 2026

मतदान के लिए घर-घर जाकर किया जागरूक

पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत सोसाइटी के स्वयंसेवियों ने रविवार को भी घर-घर जाकर लोगों से मतदान करने की अपील की। सोसायटी की कार्यकर्ता प्रेमा सुतेड़ी ने बताया कि सोसायटी ने 10 सदस्यीय टीम तैयार की है। हर दिन 700 से 1000 लोगों तक पहुंचकर उनको वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान में सोसायटी के सदस्य गिरीश ओली, मंजू बोरा, मीनाक्षी कापड़ी, सपना भंडारी, प्रेमा, लक्ष्मी, विजय, कृष्णा कुमार आदि शामिल हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *