Sun. Nov 22nd, 2026

160 सीसीटीवी से हो रही स्ट्रांग रूम की निगरानी

रुद्रपुर। वेयर हाउस से ईवीएम मशीनों को बगवाड़ा मंडी में बने स्ट्रांग रूम में शिफ्ट किया गया। यहां सोमवार से सहायक निर्वाचन अधिकारी विधानसभा क्षेत्र वार मतदान के लिए मशीनों को तैयार करेंगे। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग स्ट्रांग रूम परिसर पर पैनी नजर रखने के लिए 160 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंडी सचिव कार्यालय में सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की नजर रहेगी। रविवार देर शाम जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह ने सभी स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। सोमवार से मशीनों को मतदान के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को ईवीएम मशीनों को तैयार करते समय सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जरूर बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ईवीएम मशीन विधानसभा क्षेत्रवार बगवाड़ा मंडी में बने स्ट्रांग रूम में रख दी गई हैं, इसलिए सभी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहनी चाहिए। स्ट्रांग रूम क्षेत्र में बिना अनुमति के कोई भी प्रवेश नहीं करेगा।वहां सीडीओ मनीष कुमार, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक रुहेला, ईवीएम नोडल टीएस मर्तोलिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पांडे, डॉ. अमृता शर्मा, रविंद्र बिष्ट, रविंद्र जुवाठ आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *