Sun. Nov 22nd, 2026

घर-घर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

टनकपुर (चंपावत)। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप टीम की ओर से शत प्रतिशत मतदान को लेकर घर-घर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस नवाचारी पहल से मतदाता उत्साहित हैं। रविवार को तल्ली छीनीगोठ बूथ नंबर 136 के अंतर्गत बीएलओ जानकी जोशी ने घर-घर जाकर मतदाता पर्ची वितरण किया और मतदाताओं को नवाचारी स्वीप कैप पहनाकर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। स्वीप समन्वयक त्रिलोचन जोशी ने बताया कि स्लोगन लिखी हुई अखबारी कागज की टोपियां बनाई हुई हैं जिनको बीएलओ को दिया गया है, जिनके माध्यम से जागरूकता का प्रयास किया जा रहा है। टीम कल्पना आर्य और विनोद गहतोड़ी भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *