सुसवा नदी पर बने पुल कि होंगी मरम्मत, एक महीने के लिए यातायात बंद
हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर सुसवा नदी के ऊपर बने लगभग 50 वर्ष पुराने पुल की मरम्मत होनी है। जिसको लेकर एक माह तक पुल पर यातायात बंद रहेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक पंकज मौर्या ने बताया कि पुल 50 साल पुराना है। जिसके पिलरों की मरम्मत की जानी है। निर्माण कार्य करीब एक माह तक चलेगा। इस दौरान पुल पर यातायात बंद रहेगा। यातायात को सत्यनारायण मंदिर के पास से डायवर्ट कर मिडवे के सामने खोला गया है। इस दौरान ऋषिकेश से आने वाले यात्रियों के वाहनों को सत्यनारायण मंदिर से नए पुल से होते हुए अंडर बाईपास तक पहुंचना होगा। फिलहाल रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग और रायवाला पुलिस टीम ने अवरोधक लगाकर वाहनों को पुराने हाइवे पर डायवर्ट कर दिया है। इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस जितेंद्र चौधरी भी शामिल रहे।
