Mon. May 11th, 2026

EVM लेकर जबलपुर आ रहे ट्रक में आग लगी, कल होना है मतदान

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) लेकर जबलपुर आए ट्रक में गुरुवार की सुबह 9.30 बजे आग लग गई। घटना कृषि विश्वविद्यालय के पास की है। समय रहते फायर ब्रिगेड टीम ने आग बुझा दी। इससे EVM को नुकसान नहीं पहुंचा। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। मध्यप्रदेश में पहले चरण में 6 सीट- छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, सीधी, जबलपुर और शहडोल में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed