Mon. May 11th, 2026

वेदांश की धारदार गेंदबाजी से डीपीएस की टीम लड़खड़ाई

कसिगा स्कूल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को वेल्हम बॉयज स्कूल और डीपीएस स्कूल की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। वेल्हम बॉयज के गेंदबाज वेदांश मुंजाल की धारदार गेंदबाजी के आगे डीपीएस की टीम ऐसी लड़खड़ाई कि 50 रन से मैच हार गई। वेल्हम बॉयज स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 104 रन बनाए। टीम के लिए सबसे अधिक नैतिक ने 23 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस की टीम कोई खास असर नहीं दिखा पाई। शुरुआत से लड़खड़ाई टीम 54 रन के स्कोर पर 13 ओवर में ऑलआउट हो गई और मुकाबला 50 रन से हार गई। टीम के लिए सबसे अधिक 17 रन आर्यन ने बनाए। जबकि, अन्य कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सका। वेल्हम बॉयज के लिए वेदांश ने पांच विकेट चटकाए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed