Sun. Jul 12th, 2026

अप्रैल में सामान्य से 21 फीसदी कम बरसे बादल, जानें एक सप्ताह तक का मौसम पूर्वानुमान

हिमाचल प्रदेश में 1 से 22 अप्रैल तक सामान्य से 21 फीसदी कम बादल बरसे। इस अवधि में प्रदेश भर में 37.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। 47.9 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। प्रदेश के सभी जिलों में एक से 22 अप्रैल तक सामान्य से कम बारिश हुई। 1 मार्च से 22 अप्रैल तक प्रदेश में सामान्य से नौ फीसदी अधिक बारिश हुई है।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज भी कई भागों में बारिश की संभावना जताई गई है।

शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।  बुधवार को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 25 को प्रदेश भर में धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं। 26 से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 29 अप्रैल तक बारिश लगातार जारी रहने के आसार हैं।  चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। उधर, सोमवार को आठ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड हुआ।
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.2, सुंदरनगर 11.6, भुंतर 9.2, कल्पा 2.4, धर्मशाला 16.0, ऊना 14.4, नाहन 17.7, केलांग 0.5, पालमपुर 14.0, सोलन 11.0, मनाली 4.1, कांगड़ा 14.7, मंडी 12.1, बिलासपुर 15.3, हमीरपुर 11.6, चंबा 12.6, डलहौजी 10.5, जुब्बड़हट्टी 13.6, कुफरी 9.2, कुकुमसेरी 3.2, नारकंडा 4.9, भरमौर 8.9, रिकांगपिओ 5.3, सेऊबाग 8.0, धौलाकुआं 15.9, बरठीं 14.9, कसौली 15.9, पांवटा साहिब 22.0, सराहन 7.5 और देहरागोपीपुर में 17.0  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। इस समय क्षेत्र में किसान गेहूं की फसल को समेटने में लगे हुए हैं। लेकिन इस समय बारिश और ओलावृष्टि होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *