Sun. Jul 12th, 2026

चुनाव आयोग से बिना अनुमति के नहीं होगा कोई काम, राज्यों के दौरे के लिए भी अधिकारियों को लेनी होगी मंजूरी

शिमला। Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उप चुनाव को लेकर जारी आदर्श चुनाव आचार संहिता के बीच अधिकारियों और कर्मचारियों के विभागीय दौरे भी भारतीय चुनाव आयोग से मंजूरी के बाद ही हो रहे हैं। जब तक इस संबंध में मंजूरी नहीं आ रही है तब तक कोई भी दौरे पर नहीं जा सकता है। प्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों के राज्य से बहार होने वाले कार्यक्रम या अन्य कार्यों को लेकर मंजूरी लेना आवश्यक किया गया है। इस संबंध में प्रस्तावों को प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली स्क्रूटनी कमेटी द्वारा सभी प्रस्तावों को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है। वहां से फिर भारतीय चुनाव आयोग को भेजा जा रहा है और मंजूरी मिलने के बाद ही जा पा रहे हैं। इसके अलावा सभी कार्यों को मंजूरी के लिए भारतीय चुनाव आयोग को भेजा रहा है। भारतीय चुनाव आयोग अधिकारियों व कर्मचारियों के दौरों के कारण को जानने के बाद ही मंजूरी प्रदान कर रहे हैं। ये सब चुनाव में पारदर्शिता और आदर्श चुनाव आचार संहिता के पालन के उद्देश्य ये किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *