Mon. Aug 3rd, 2026

गर्मी ने तोड़ा रिकाॅर्ड, अल्मोड़ा में पारा पहुंचा 30 डिग्री

अल्मोड़ा। आसमान से आग बरस रही है। गर्म हवाओं के कारण अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। गौर करने की बात यह है कि एक दिन में ही अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया था। चिलचिलाती धूप के कारण लोग दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। अप्रैल के अंतिम दिनों में गर्मी अपने पूरे चरम पर नजर आ रही है। गत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष अप्रैल में ही गर्मी ने सितम ढहाना शुरू कर दिया है। गर्मी ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार की तुलना में एक ही दिन में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ है। चिलचिलाती धूप के कारण लोग दोपहर के समय घरों में रहने को मजबूर हैं। हालांकि ठंडी हवाओं के असर से रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed