Fri. May 17th, 2024

तराई में 40 की दहलीज पर तापमान

रुद्रपुर। प्रचंड गर्मी से तराई तप रही है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस की दहलीज पर पहुंच गया है। बीते दो दिनों में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिला है। मौसम विभाग ने आगे भी तापमान के बढ़ोतरी की आशंका जताई है। शुक्रवार को तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर बाद धूप की तपिश तेज होने से सड़कों पर आवागमन में काफी कमी देखा जा रही है। के कारण दोपहर के समय लोग पसीने से तरबतर नजर आए। गर्मी के कारण बाजार क्षेत्र में भी दोपहर के समय सुनसानी नजर आई।

शुक्रवार को न्यूनतम पारा 23 डिग्री और अधिकतम 39.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि तेज धूप के साथ लू चल रही है। वर्तमान में तापमान 38 से 39 डिग्री रह रहा है। एक-दो दिन में यह 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। अब तेज धूप के साथ लू का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। एक सप्ताह तक इससे राहत की कोई उम्मीद नहीं मिलती नहीं दिख रही है। तेज धूप के चलते सड़कों पर लोगों का आवागमन कम हो रहा है। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग सुबह और शाम के समय ही बाहर निकलने में भलाई समझ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *