Fri. Jun 13th, 2025

हल्द्वानी में भीषण गर्मी, कई साल का रिकाॅर्ड टूटा

हल्द्वानी। गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को तापमान 39 डिग्री पार कर गया। दिनभर गर्म हवाएं चलीं। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, पिछले 15-16 साल में अप्रैल में सबसे अधिक रहा है। गर्मी का भभका इतना ज्यादा रहा कि घरों में भी लोगों को चैन नहीं मिला और पंखा, कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे सके। हालांकि मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक झोंकेदार हवाएं चलने, गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अप्रैल में सर्वाधिक तापमान शुक्रवार को 39.4 डिग्री रहा जो पिछले 15-16 साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 26 अप्रैल 2022 को तापमान सर्वाधिक 39 डिग्री पहुंचा था। उन्होंने बताया कि अभी मौसम में गर्माहट रहेगी। खासकर मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इससे पूर्व 20 अप्रैल को हल्द्वानी का तापमान 36 डिग्री रहा था। 22 को 35.5, 23 को फिर 36.6 और 24 अप्रैल को 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed