Tue. Aug 25th, 2026

पहाड़ी इलाकों में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, पांच जिलों में बारिश के आसार

उत्तराखंड  के पर्वतीय इलाकों में आज (मंगलवार) हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है। राजधानी दून के तापमान की बात करें तो जिले का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने के आसार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *