Mon. Nov 23rd, 2026

मई आखिरी हफ्ते तक बन जाएगा पिंक शौचालय

रुद्रपुर। जिले के रुद्रपुर और काशीपुर में जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से पिंक शौचालय बनाने का कार्य मई के अंतिम सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद पिंक बूथ का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। पिछले साल डीडीए की 17वीं बोर्ड बैठक में पिंक शौचालय का प्रस्ताव पास किया गया था। डीडीए ने नैनीताल हाईवे किनारे और रोडवेज बस अड्डे से सटी 72 वर्ग मीटर व काशीपुर में एमपी चौक के पास 86 वर्ग मीटर जमीन चिन्ह्ति कर निर्माण शुरू करा दिया था। डीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक रूहेला ने बताया कि मई अंत तक शौचालय को महिलाओं के इस्तेमाल के लिए शुरू करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *