Tue. Nov 24th, 2026

युगल में संजय, नानू की जोड़ी ने जीता मैच

अल्मोड़ा। नगर के जौहरी बाजार में आयोजित भगवती प्रसाद लोबियाल कैरम प्रतियोगिता में एकल मुकाबले में योगेश, गजेंद्र, इंदर, मनीष युगल में संजय, नानू की जोड़ी ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया है। सोमवार को पहले एकल मुकाबले में योगेश कुमार ने दीपक वर्मा को 29-13 से हराया। दूसरे मुकाबले में गजेंद्र थापा ने विनय वर्मा को 29-26 से हराया। तीसरे मुकाबले में इंदर बिष्ट ने संजय लोबियाल को 29-06 से हराया। चौथे मुकाबले में मनीष वर्मा ने गिरीश जोशी को 29-07 से हराया। वहीं युगल मुकाबले में संजय, नानू की जोड़ी ने हर्ष वर्मा और संजय लोबियाल की जोड़ी 29-24 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। यहां मुख्य अतिथि प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, विजय चौहान, प्रदीप वर्मा, दीपेश वर्मा, सुशील शाह, धीरज साह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed