Thu. May 14th, 2026

छह साल पहले पिता को खोया, मां ने बढ़ाया हौसला, बेटे ने छुआ आसमान

अल्मोड़ा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रदेश टॉपर विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा के छात्र पीयूष खोलिया का जीवन संघर्षमय रहा। छह साल पहले उन्होंने पिता को खो दिया। मां ने उनका हौसला बढ़ाया और बोर्ड के नतीजे आए तो बेटे ने आसमान छू लिया। पीयूष भविष्य में वैज्ञानिक बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। नगर के सुनारीनौला निवासी पीयूष ने बताया कि जब वह पांचवी कक्षा में थे तब उनके पिता केएस खोलिया का निधन हो गया था। केएस खोलिया भी विवेकानंद इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। माता भावना खोलिया विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में शिक्षिका हैं। घर का इकलौता होने के कारण कम उम्र में ही उन पर परिवार की जिम्मेदारी आई गई लेकिन इसका बखूबी इसका सामना किया। शिक्षक माता पिता के घर जन्मे पीयूष को बचपन में ही शैक्षिक वातावरण मिला। मां के संघर्ष ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इंटर टॉप कर पीयूष ने मां के आंचल को खुशियों के भर दिया है

पीयूष को भौतिक, रसायन विज्ञान में मिले शत प्रतिशत अंक
अल्मोड़ा। पीयूष को गणित में 95, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान में 100-100, जीव विज्ञान में 99, अंग्रेजी में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

अंकों से खुद का आकलन करना गलत है। पढ़ाई रटने के लिए नहीं करें। विषयों को समझना जरुरी है। गणित और भौतिक विज्ञान विषयों के सवालों का पूर्वाभ्यास करें। जो सवाल नहीं आता है उसे बार-बार हल करें।- पीयूष खोलिया, इंटर टॉपर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed