Thu. May 14th, 2026

सात मई को स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए होगा ट्रायल

अल्मोड़ा। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में कक्षा छह में प्रवेश के लिए सात मई को सीमकनी मैदान में खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल ने कहा जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया में प्रतिभागियों को दौड़, स्टैंडिग जंप, बॉल थ्रो, शटल रन, फरवर्ड बैंड रीच की परीक्षा से गुजरना होगा। उन्होंने कहा उत्तराखंड का स्थायी निवासी ही इसमें प्रतिभाग कर सकता है। उसके उम्र 10 वर्ष से कम और 12 से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्हें अपने साथ कक्षा पांच की अंक तालिका लानी अनिवार्य है। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed