Mon. May 11th, 2026

15 दिन में नहीं चुकाया भवन कर तो जारी होगी आरआरसी

हल्द्वानी। नगर निगम में निवास कर रहे 27 भवन मालिकों ने अभी तक निगम को भवन कर नहीं दिया है। इन पर निगम का 25.70 लाख रुपये बकाया है। नगर निगम ने इन्हें अब अंतिम नोटिस जारी किया है। 15 दिन में भवन कर जमा न करने पर राजस्व वसूली प्रमाणपत्र (आरआरसी) जारी करने की चेतावनी दी है। नगर निगम की भवन कर जमा करने की तिथि 31 मार्च थी। अंतिम तिथि तक भी नगर निगम के 27 बकायेदारों ने भवन और स्वच्छता कर जमा नहीं कराया। नगर निगम ने इन 27 लोगों को अंतिम नोटिस भेजा है। कर अधीक्षक महेश पाठक ने बताया कि 27 भवन व्यवसायिक हैं। इन्हें नोटिस जारी किया गया है। भवन कर जमा करने के लिए इन्हें 15 दिन का समय दिया गया है। 16वें दिन इनके खिलाफ आरआरसी जारी की जाएगी और भू-राजस्व की भांति वसूली की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed